फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं गरिमा, मनस्वी और सीरत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। बैडमिंटन के तीसरे दिन गरिमा, मनस्वी, अर्शिता व सीरत ने प्री क्वार्टर में शानदार प्रदर्शन कर अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को अंडर-13 गर्ल्स डबल्स क्वार्टर फाइनल में मन्नत व तनिष्का, एलिना व उदिता की जोड़ी मैच खेलेंगी।
आईएमटी स्थित एसआरएस स्कूल में 34वीं जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में रविवार को अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 (बॉयज व गर्ल्स) के सिंगल्स और डबल्स के रोचक मुकाबले जारी रहे।
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि पांच दिवसीय प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेंद्र मलिक, टूर्नामेंट कोऑर्डिनेटर रितेश दलाल, सचिव उमेद शर्मा व अन्य मौजूद रहे।

गर्ल्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में आज खेलेंगी नायरा, देवांगना व मान्या
यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि अंडर-11 गर्ल्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में नायरा, देवांगना, मान्या और सृष्टि का मुकाबला होगा। प्राशी, भान्वी, नायशा और देवांगना ने अंडर-13 गर्ल्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-15 गर्ल्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में अश्मी, नयाशा, प्राशी और दक्षा ने प्रवेश किया। अंडर-17 गर्ल्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में अश्मी, खुशी, अक्षिता और तमन्ना ने जगह बनाई। अंडर-19 गर्ल्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में गरिमा कुंडू, मनस्वी राणा, अर्शिता और सीरत बधवार का मुकाबला होगा।
विज्ञापन

-
अंडर-15 सिंगल्स का क्वार्टर फाइनल हरमन व अमन ने जीता
यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि अंडर-11 बॉयज सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मयंक, मनवीर, शिवांश और जहान में भिड़ंत होगी। अंडर-11 डबल्स के क्वार्टर फाइनल में कनिष्क व सक्षम, मनवीर व विश्वेंद्र, तथा जहान व शिवांश की जोड़ी ने जगह बनाई। अंडर-13 डबल्स के क्वार्टर फाइनल में दीपांशु व यश, अरिहान व कुंवरजीत, गतिक व रोहन और दिव्यांश व रक्षित की जोड़ी ने जगह बनाई। अंडर-13 सिंगल्स के क्वार्टर अंडर-15 सिंगल्स का क्वार्टर फाइनल हरमन, अमन, गुनीत और जागृत ने जीता। अंडर-17 सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वंश, तुषान, रोहित और दक्ष ने जगह बनाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें