फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: देहदान कर गर्ग परिवार ने किया सराहनीय कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मेडिकल साइंस ने पिछले कुछ दशकों में काफी तरक्की की है। अब मेडिकल के छात्रों को शरीर के विषय में जानकारी कृत्रिम मॉडल उपलब्ध है, मगर सही और सटीक ज्ञान प्राप्त करने के लिए अभी हमें मानव शरीर की ही आवश्यकता पड़ती है। यह कहना है पीजीआई की एनाटॉमी विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुरेश कांता राठी का। वे वीरवार को सीताराम गर्ग के देहदान कार्यक्रम पर उनके परिजनों का आभार प्रकट कर रही थीं।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के पूर्व चीफ ओप्थैल्मिक अधिकारी डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि इस देहदान में सोनीपत की एनजीओ दृष्टि सेवा समिति सोनीपत ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीताराम गर्ग के बेटे राजीव गर्ग व पावेल गर्ग ने बताया कि वे सोनीपत के सेक्टर-15 में रहते हैं। उनके पिता सीताराम समाज हित में कार्य करते थे। पिता की अंतिम इच्छा थी कि मरणोपरांत उनका शरीर पीजीआइएमएस में विद्यार्थियों की रिसर्च के लिए दान किया जाए। माैके पर डॉ. रितु सिंगरोहा, नरेंद्र भूटानी, डॉ. रमेश नारंग, पीके जैन, डॉ. रितु, डॉ. पूजा, डॉ. उषा, डॉ. अंजू समेत विभाग के कई चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें