फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रक्षाबंधन के बाद सड़कों पर बढ़ा कूड़ा, 500 टन कूड़ा एकत्रित

विज्ञापन
-फोटो 84 : सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण झज्जर पर इकट्ठा हुआ कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े सफाई कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल के तहत शनिवार को नगर परिषद बहादुरगढ़ में भी कर्मचारियों का धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगें पूरी करने की मांग की। रक्षाबंधन के बाद शहर की सड़कों और डंपिंग पॉइंट पर 500 टन कूड़ा इकट्ठा हो गया है। इसके आसपास से निकलने में लोगों को मुंह पर कपड़ा रखना पड़ता है।
विज्ञापन


कर्मचारियों का कहना है कि 17 मांगों पर सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक इन मांगों को लेकर सरकार की ओर से पत्र जारी नहीं किया गया है।

लगातार बढ़ती गई हड़ताल की अवधि

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि 6, 7 और 8 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को बाद में कई चरणों में आगे बढ़ाया गया। कर्मचारियों के अनुसार सरकार की ओर से बातचीत के लिए नहीं बुलाए जाने के कारण हड़ताल को लगातार बढ़ाना पड़ा। अब बहादुरगढ़ इकाई में भी कर्मचारी हड़ताल पर हैं। धरने की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। जिला प्रधान राजेंद्र तुषामड, कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, उपप्रधान अजय, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह, ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान ठेके पर कार्यरत सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें