फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सड़कों से अब गलियों तक पहुंचा कूड़ा, चार दिन और बढ़ी हड़ताल

विज्ञापन
07jjrp09- नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल वीरवार को भी जारी रही। अब तक कूड़ा उठान न होने से सड़कों तक कूड़ा पहुंच चुका था, लेकिन अब यह कूड़ा तेज हवाओं के कारण गलियों तक पहुंच चुका है।
विज्ञापन

गलियों में बिखरा कूड़ा आवागमन में परेशानी डालने के साथ-साथ बीमारियों को भी न्यौता दे रहा है। नगर परिषद के 109 कर्मचारी हड़ताल पर है। साथ ही घर-घर से कूड़ा उठान बंद होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। शहर के मुख्य मार्गों, कालोनियों और बाजार में 250 टन कूड़ा फैला हुआ नजर आ रहा है। दुकानदारों ने सुबह-शाम कूड़ा जलाना भी शुरू कर दिया है।
वहीं नगर परिषद कर्मचारियों ने वीरवार को भी नगर परिषद कार्यालय में धरना देकर नारेबाजी की। नपा कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने चार दिनों के लिए हड़ताल बढ़ाने का ऐलान किया। इस अवसर पर शिवम चावरिया, राजेंद्र जुलाना, रमेश जाखड़, रामवीर, विकास, गौरव, विमला, सरोज देवी, लीलाराम, संदीप, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें