फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम में सड़कों पर उड़ रहा कूड़ा, लोग परेशान

Sun, 10 May 2026 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। दमकल केंद्र महम में चल रही कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को 32वें दिन भी जारी रही। धरने पर दमकल केंद्र महम के प्रधान सोमबीर, उप प्रधान शीलू, संदीप मान, प्रदीप, चालक सतीश, चालक सुनील, नीरज, नरेंद्र सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, सर्व कर्मचारी संघ महम ब्लॉक ने भी हड़ताल को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। संघ के प्रधान राजेंद्र सिंह डाबला ने कहा कि सर्व कर्मचारी संघ कर्मचारियों की मांगों और आंदोलन के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की। दमकल कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर, नपा सफाई कर्मचारियों द्वारा की जा रही काम छोड़ा हड़ताल का शहर में असर दिखाई देने लगा है। शहर की सड़कों व बाजारों में कूड़े के ढेर लगने लगे हैं। शहरवासी अरुण रोहिल्ला, जिले सिंह ढाका, जोगिंदर आदि का कहना है कि शहर की चुनी हुई सरकार के नुमाइंदे भी मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें