फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ: पुलिस ने की 30 ठिकानों पर छापेमारी, बहन के घर से सात लाख व 16 जिंदा कारतूस बरामद

Fri, 14 Apr 2023 10:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक के गांव रिटौली का युवक भाऊ वर्ष 2019 में अपराध की दुनिया में आया। वर्ष 2020 में उसे झगड़े के मामले में हिसार की बोस्टल जेल भेजा गया था, जहां से वह भागने में कामयाब रहा। इसके बाद वह पुलिस के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
ठिकानों पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन साल पहले हिसार की बोस्टल जेल से फरार डेढ़ लाख के इनामी गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ के रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम व दिल्ली में करीब 30 ठिकानों पर गुरुवार को पुलिस ने एक साथ छापा मारा। 10 घंटे चले सर्च अभियान में पुलिस को कुल 60 मोबाइल फोन, 44 सिम कार्ड, 7 लाख रुपये नकद, 2 मोटरसाइकिल, 16 जिन्दा कारतूस, 13 पेटी शराब देशी, विदेशी मुद्रा, डेबिट कार्ड, पासपोर्ट, बैंक दस्तावेज, डायरी व नोटबुक सहित अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


वारदात के बाद पुलिस हरकत में आई
इसमें से भाऊ की बहन के घर दिल्ली स्थित द्वारका से सात लाख की नकदी, 16 जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन व पांच सिम भी शामिल हैं। अब पुलिस पूछताछ कर रही है कि यह नकदी व कारतूस कहां से आए। आठ मार्च को मोखरा गांव के सरपंच नीटू को मैसेज भेजकर गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई।

बहन भावना के घर भी पुलिस की टीम पहुंची
पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) राकेश आर्य व पुलिस अधीक्षक एसपी हिमांशु गर्ग के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस ने दो डीएसपी, 14 इंस्पेक्टर व 550 पुलिसकर्मियों ने रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम व दिल्ली में दबिश दी। इसमें भाऊ के गांव रिटौली, कबूलपुर, सुंडाना व भाली में 40 से ज्यादा घरों में जांच की गई। इसके अलावा दिल्ली स्थित भाऊ की बहन भावना के घर भी पुलिस की टीम पहुंची। सर्च अभियान के लिए उप पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र सिंह व उप पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में सीआईए-1, सीआईए-2 व एवीटी स्टाफ के अलावा 30 टीम ने जांच की।
विज्ञापन


फर्जी पासपोर्ट पर भाऊ के नवंबर 2022 में विदेश भागने का शक
जिले के गांव रिटौली का युवक भाऊ वर्ष 2019 में अपराध की दुनिया में आया। वर्ष 2020 में उसे झगड़े के मामले में हिसार की बोस्टल जेल भेजा गया था, जहां से वह भागने में कामयाब रहा। इसके बाद वह पुलिस के हाथ नहीं आया। आरोपी हिमांशु उर्फ भाउ पर हत्या, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी, अवैध हथियार, लूट, धोखाधडी, फिरौती आदि के जिला रोहतक मे 10 व झज्जर में 7 मामले दर्ज हैं।

एसपी ने बताया कि आरोपी हिमांशु अपने पढ़ाई के समय से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। वर्ष 2020 मे गांव के युवक पर फायरिंग करने के आरोप में उसे काबू किया गया था, जिसके बाद वह हिसार बाल सुधार गृह से फरार हो गया था। उसके नीरज बवाना व नवीन बाली गैंग दिल्ली से संबंध हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें