फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गणेश महोत्सव का समापन आज, गोकर्ण तालाब में 4 दिन में 732 विसर्जन

Thu, 24 Sep 2026 09:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
26-नहरों में प्रतिमा विसर्जन न करने के लिए सोनीपत रोड पर तैनात पुलिस। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शहर में भक्ति भाव के साथ गणेश महोत्सव का समापन शुक्रवार को होगा। अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन को लेकर प्रशासन और गोकर्ण डेरे की ओर से सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गोकर्ण तालाब में चार दिनों में 732 प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका है।
तालाब में चार फीट पानी भरा गया है। वीरवार को भी कई जगहों पर आरती के साथ बप्पा को विदाई दी गई। विसर्जन के लिए गोकर्ण तालाब को चिह्नित किया गया है। वीरवार को तालाब पर पुलिस बल तैनात किया गया।
विज्ञापन

श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए तालाब पर पहुंचे और शाम तक दस से अधिक प्रतिमाएं विसर्जित कीं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में विसर्जन होने की संभावना है।
शहर में अलग-अलग 10 स्थानों पर बड़े पंडाल लगाए गए थे। वीरवार शाम को सभी पंडालों में महाआरती हुई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आस्था प्रकट की। गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पंडाल गूंज उठे।
प्रशासन ने नहरों में विसर्जन पर रोक लगाई हुई है ताकि जल प्रदूषण न हो। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे तय स्थल गोकर्ण तालाब पर ही विसर्जन करें।

नहरों पर विशेष निगरानी
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कमलजीत का कहना है कि जेएलएन नहर व अन्य नहरों के पुलों पर भी पुलिस प्रबंध किए गए हैं। सोनीपत रोड पर श्रद्धालुओं को नहरों में प्रतिमा विसर्जन न करने के लिए समझाया और उन्हें निर्धारित गोकर्ण धाम तालाब पर विसर्जन करने के लिए मार्गदर्शन किया जा रहा है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-

26-नहरों में प्रतिमा विसर्जन न करने के लिए सोनीपत रोड पर तैनात पुलिस। संवाद

26-नहरों में प्रतिमा विसर्जन न करने के लिए सोनीपत रोड पर तैनात पुलिस। संवाद

26-नहरों में प्रतिमा विसर्जन न करने के लिए सोनीपत रोड पर तैनात पुलिस। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें