फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: घर में पधारो गजानन जी..भजनों पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
13सीटीके49..दुर्गा भवन मंदिर में आयोजित गणेश महोत्सव में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। गणेश महोत्सव की शहरभर में धूम है। सातवें दिन भी शहर के मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। शाम को पंडालों में क्लब और मंडलियों की ओर से प्रदर्शित की गई झांकियां देखने श्रद्धालु उमड़े। गणेश महोत्सव का शुक्रवार को सातवां दिन है। दस दिन तक चलने वाले गणेश उत्सव बप्पा के जयकारों से शहर के मंदिर और पंडाल गुंजायमान है। घरों में भी गणपति की नित्य संध्या भव्य आरती की जा रही है। शहर के दुर्गा भवन मंदिर, गुफा वाला मंदिर, शीतला माता मंदिर व संकट मोचन मंदिर आदि में श्रद्धालु भगवान गणेश की स्तुति कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, वैदिक सेवा ट्रस्ट की ओर से मॉडल टाउन कम्युनिटी सेंटर में आयोजित 10वें गणेश महोत्सव के दौरान भजन गायक वीरेंद्र कुमार ने मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे, घर में पधारो गजानन जी, आदि भजनों पर भक्त झूमने पर मजबूर हो गए। मुख्य यजमान प्रमोद अग्रवाल व महेश भारद्वाज रहे। गणपति उत्सव के दौरान विनोद कृष्ण ने भक्तों पर अमृतवर्षा की।
बॉक्स
डीएलसी सुपवा ने सांस्कृतिक उत्सव के साथ मनाई गणेश चतुर्थी

डीएलसी सुपवा में डिजाइन संकाय ने गणेश चतुर्थी का एक जीवंत और भावपूर्ण उत्सव आयोजित किया। कलात्मक प्रदर्शनों और सांस्कृतिक गतिविधियों की एक शृंखला शामिल थी। इसमें विश्वविद्यालय के छात्रों की प्रतिभा और भक्ति-भाव का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

भगवान गणेश पंडाल में सजाया बाबा श्याम का आलोकित दरबार
श्री 78 संघ परिवार व दुर्गा भवन मंदिर के सहयोग से चल रहे 16वां गणपति महोत्सव का सातवां दिन बड़े धूमधाम से मनाया गया। संध्या आरती में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति एमडी गुप्ता इंडस्ट्रीज विजय तायल ने सहपरिवार बप्पा की आरती की। भगवान गणेश पंडाल में बाबा श्याम का आलोकित दरबार सजाया गया। दिल्ली से पहुंचे गुरु सुरेश गुप्ता ने सभी भक्तों को आशीर्वाद दिया। भजनों का गुणगान करने पहुंचे। तिजारा राजस्थान से गौरव दत्त ने सभी श्याम प्रेमियों को अपने भजनों से रिझाया। पंडाल में नाचते और झूमते नजर आए। सदस्यों ने बताया कि शनिवार पंडाल में प्रेम संकीर्तन मंडल की ओर से भगवान की रासलीला का कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें