फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पीजीआई की लैब में पहुंची फुली ऑटोमेटिक एनालाइजर, बेहतर जांच की सुविधा मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पीजीआई में आने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। इन्हें अब और बेहतर जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। इसके लिए संस्थान की माइक्रोबायोलॉजी लैब में नई फुली आटोमेटिक एनालाइजर आई है। इसे जल्द ही लैब में स्थापित किया जाएगा। संस्थान के आपात विभाग, ट्रॉमा सेंटर और ओपीडी में भी एक-एक मशीन जल्द लाने की तैयारी है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


मरीजों की सुविधा के लिए संस्थान में नई व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत माइक्रोबायोलॉजी विभाग की पुरानी सैंपल जांच मशीनों को बदला जा रहा है। इसी कड़ी में लैब के लिए नई मशीन आई है। इससे केएफटी (किडनी फंक्शन टेस्ट), एलएफटी (लिवर फंक्शन टेस्ट), सिरम सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम व फासफोर्स की जांच की जा सकेगी। अब ये जांच नई तकनीक और मशीन से पहले से बेहतर व जल्द जांच रिपोर्ट मिलेगी। मई के पहले सप्ताह के अंत तक ये उपकरण संस्थान में पहुंचने की उम्मीद है। इससे अगले महीने से ही लोगों को जांच सुविधा का लाभ मिल सकेगा।


पीजीआई प्रबंधन का प्रयास मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया करवाना है। इसी कड़ी में पुरानी मशीनों की जगह नई लाई जा रही हैं। इससे लैब में जांच का काम बेहतर और आसान होगा। मरीजों को भी राहत मिलेगी। जल्दी ही कुछ और मशीनें भी संस्थान में आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एसएस लोहचब, निदेशक, पीजीआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें