फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: भगवान परशुराम का अवतरण दिवस मनाया

Sat, 11 May 2024 01:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। परशुराम मार्ग स्थित भगवान परशुराम मंदिर में शुक्रवार को भगवान परशुराम का अवतरण दिवस मनाया गया। मंदिर प्रांगण में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे हवन यज्ञ हुआ। हवन में ब्राह्मण समाज और मंदिर समिति पदाधिकारियों ने आहुति डाली। जन्मोत्सव पर पदाधिकारियों व श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना की। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम सर्वजन के हितकारी हैं। उनकी पूजा-अर्चना करने से सभी संकट क्षण भर में दूर हो जाते हैं। हवन के उपरांत मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अश्वनी शर्मा बराही, राजेश कुमार, महेंद्र कसारिया, ऋषि, रोहतास, धर्मेंद्र के अलावा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें