फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से आइटम वाइज खुलेंगे बाजार और तंग बाजारों पर फैसला दोपहर तक

विज्ञापन
सोमवार को खुला किला रोड खरीदारी के लिए पहुंचे लोग। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
जिला प्रशासन के रविवार को बिना तैयारी के सभी बाजार खोलने की मंजूरी से सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग के नियम ताक पर नजर आए, लिहाजा प्रशासन को 24 घंटे में ही अपनी रणनीति में बदलाव करने का फैसला लेना पड़ा और व्यापारी नेताओं को बुलाकर नए सिरे से प्लानिंग बनाई। बैठक में तय हुआ कि मंगलवार से आइटम वाइज बाजार खोले जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने दिन, समय व नियम तक तय कर दिए हैं। इसके अलावा तंग बाजारों पर मंगलवार को रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान प्रशासन ने बारबर शॉप व सैलून खोलने की अनुमति दी है। साथ ही हिदायत दी है कि नाई को तौलिया, शेविंग ब्रश, कपड़ा एक बार से ज्यादा प्रयोग करने की इजाजत नहीं होगी। ग्राहक खुद अपना तौलिया, कपड़ा व ब्रश लाएं तो बेहतर होगा।
विज्ञापन

शहरी इलाकों में सभी मॉल, शॉपिंग कांप्लेक्स बंद रहेंगे, पर आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की इजाजत दी जाएगी। मोहल्लों व रिहायशी इलाकों में और एकल दुकानें भी खुल सकेंगी। कंटेनमेंट जोन में किसी गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं, तंग बाजारों को लेकर प्रशासन नंबर सिस्टम पर मंथन कर रहा है, जिस पर किला रोड व शौरी मार्केट के व्यापारियों ने विरोध जताया है।
सोमवार सुबह 10 बजे बाजारों में व्यापारी पहुंचे। व्यापारियों ने सबसे पहले दुकानों की सफाई की और दूर से एक-दूसरे का हालचाल पूछा। कोरोना को लेकर क्या - क्या सतर्कता बरती जाए, इसको लेकर असमंजस की स्थिति रही। किला रोड, रेलवे रोड, भिवानी स्टैंड, शौरी मार्केट, झज्जर रोड, शांतमई चौक, सोनीपत स्टैंड, प्रेम नगर चौक, डी पार्क, सिविल रोड, गांधी कैंप, गोहाना अड्डा, बड़ा बाजार, चमेली मार्केट, कृष्णा बाजार, शिवाजी कॉलोनी, झज्जर चुंगी व डबल फाटक रोड पर सुरक्षा नियमों की अवहेलना नजर आई। दुकानों के आगे न ग्राहकों की सीमा तय करने को न गोले लगाए गए, न ही मास्क पहने। हालांकि कुछ दुकानदार मास्क लगाने के साथ-साथ दुकान को सैनिटाइज भी करते नजर आए।
विज्ञापन

अब यूं खुलेंगे बाजार
प्रतिदिन : सुबह नौ से पांच बजे तक
व्यवसाय : मिल्क, डेयरी प्रोडक्ट, स्वीट शॉप, चाय की दुकान सब्जी - फल, मेडिकल हॉल, किराना, कन्फेक्शनरी, बीज, खाद, कीटनाशक, कृषि यंत्र, किताबें, स्टेशनरी, साइबर कैफे, फोटोस्टेट, वीटा बूथ, ड्राई क्लीनर, टायर पंक्चर, वेल्डिंग शॉप। (मिल्क वेंडर सुबह 7 - 9 बजे तक घर - घर सप्लाई करेंगे, वीटा बूथ शाम 5 - 7 बजे तक खुलेंगे)
- इमरजेंसी मेडिकल सेवाओं के लिए स्टोर का रोस्टर ड्रग कंट्रोलर तैयार करेंगे।
- सोमवार, बुधवार व शुक्रवार : 10 से 5 बजे तक
व्यवसाय : जनरल स्टोर, जूते-चप्पल, रेडिमेड गारमेंट्स, हैंडलूम, गिफ्ट, टॉय, फर्नीचर, टाल, ऑटो स्पेयर पार्ट्स, टायर, ट्यूब, टेंट हाउस, कपड़ों और दर्जी की दुकानें
- मंगलवार, वीरवार, शनिवार : 10 से 5 बजे तक
व्यवसाय : आयरन स्टोर, हार्डवेयर स्टोर, सैनिटरी स्टोर, शटरिंग मैटीरियल, बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन मैटीरियल, स्टोन, टाइल्स, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स, मोबाइल, आईटी, कंप्यूटर सेल, सर्विस व स्पेयर, ऑप्टिकल, ज्वेलरी, घड़ियां, क्रॉकरी, बर्तन, स्नैक्स स्टॉल, फर्नीचर स्पोर्ट्स शॉप।
- सोमवार, बुधवार व शुक्रवार : 10 से 5 बजे तक
व्यवसाय : दो पहिया, तीन पहिया और हल्के व भारी वाहनों के शोरूम व सर्विस सेंटर, बारबर शॉप व सैलून
पेट्रोल पंप : सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खाद्य आपूर्ति विभाग रोस्टर सिस्टम के तहत पेट्रोल पंप खोलने की अनुमति देगा। इसके लिए समय सुबह 7 से शाम 7 बजे तय किया गया है। (इमरजेंसी में रोहतक में दो, रोहतक - महम और रोहतक - कलानौर रोड पर एक - एक पंप खुलेगा।
निजी ऑफिस में 33 प्रतिशत स्टाफ तय
प्रशासन ने साफ किया है कि निजी दफ्तरों को 33 फीसदी स्टाफ के साथ संचालन की अनुमति दी जाएगी। जबकि सरकारी दफ्तरों में उप सचिव और ऊपर के सौ फीसदी अधिकारी काम करेंगे। बाकी स्टाफ में से जरूरत के मुताबिक 33 प्रतिशत ड्यूटी पर रहेंगे। सेना व सुरक्षा सेवाएं, सेहत, पुलिस, जेल, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, फायर व इमरजेंसी सेवाएं, आपदा प्रबंधन, एनआईसी, कस्टम्स, एफसीआई, एनसीसी, एनवाईके, म्यूनिसिपल सेवाएं काम करती रहेंगी।
औद्योगिक इकाइयां : शहरी क्षेत्र में एसईजेड, ईओयू, इंडस्ट्रियल एस्टेट में आवश्यक वस्तुओं की निर्माण इकाइयां, जिनमें दवाएं, मेडिकल डिवाइसेज और इनका कच्चा मैटीरियल, आईटी हार्डवेयर के निर्माण, जूट इंडस्ट्री, पैकेजिंग मैटीरिल की इजाजत दी जाएगी। ग्रामीण इलाकों में सारी इंडस्ट्री को संचालन की अनुमति होगी।
यह भी ध्यान रखें
- बाजारों में सुबह सात से शाम सात बजे तक कॉमर्शियल वाहनों को लोडिंग - अन लोडिंग की अनुमति नहीं होगी।
- मेडिकल हॉल, दूध व डेयरी शॉप को छोड़ कर सभी दुकानें रविवार को बंद रहेंगी।
- सभी दुकानदारों और उनके ग्राहकों के लिए आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना जरूरी होगा
- सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर दो सौ रुपये जुर्माना लगेगा, ये आदेश महम, सांपला, कलानौर की नगर काउंसिल के एरिया में भी लागू होंगे।
- रेस्टोरेंट नहीं खुलेंगे।
छूट सरकार ने दी, बीमारी ने नहीं : वर्मा
बाजार खोलने की छूट सरकार ने दी है। कोरोना महामारी ने नहीं दी है। जिलावासी चाहे व्यापारी हैं या कारोबारी, आम आदमी है या सरकारी कर्मचारी। नियमों का पालन करें। ताकि कोरोना को रोका जा सके और जीवन भी पहले की तरह पटरी पर आ सके। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- आरएस वर्मा, डीसी
नगर निगम ने बनाए ये नियम
: दुकानदार व ग्राहक दो गज की सामाजिक दूरी का पालन करेंगे।
: दुकानदार और ग्राहक का मास्क व दस्ताने पहनें, सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य होगा।
: दुकान पर एक समय में पांच से ज्यादा ग्राहक नहीं होंगे। ग्राहक दुकान के बाहर छह फीट की लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करेंगे।
: किसी भी प्रकार का वाहन दुकान के बाहर पार्क नहीं किया जाएगा। वाहन को बाजार के बाहर पार्क करके पैदल ही बाजार जाना होगा।
- 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, 10 वर्ष से कम आयु के बच्चे व गर्भवती महिलाएं बाजार में नहीं जाएंगे।
: दुकानदार ग्राहकों से आरोग्य सेतू ऐप डाउनलोड करने बारे दुकान के बाहर सूचना बोर्ड लगाएंगे, जरूरी होने पर घर से केवल एक व्यक्ति ही बाजार में जाए।
निगम क्षेत्र में जिला प्रशासन की अनुमति से बाजार खोल दिए गए हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए दुकानदारों को नियमों का पालन करना होगा। निगरानी के लिए निगम ने टीमें तय करने का निर्णय लिया है, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा सके।
- प्रदीप गोदारा, आयुक्त नगर निगम
ई - दिशा केंद्र पर मिला ताला, आज खुलने की आस
लॉकडाउन के तीसरे चरण के पहले दिन डीसी आरएस वर्मा ने रविवार को मुख्य सचिव के साथ वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के बाद एलान कर दिया था कि सभी सरकारी कार्यालय सोमवार से खुलेंगे। लेकिन लघु सचिवालय में ई - दिशा केंद्र को खोलने के आदेश नहीं दिए गए। इसके चलते आमतौर की तुलना में बहुत ही कम लोग सोमवार को लघु सचिवालय आए। इस दौरान ई - दिशा केंद्र पर ताला लगा मिला। अब मंगलवार को इसके खुलने की संभावना है।
एमडीयू की खाली पड़ी जमीन पर कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्ति का संस्कार करने का आदेश पांच घंटे बाद वापस लिया
डीसी ने कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत होने पर उसका अंतिम संस्कार एमडीयू की झज्जर बाईपास के नजदीक खाली पड़ी जमीन पर किए जाने के आदेश को जारी किए जाने के पांच घंटे बाद देर रात वापस ले लिया। इस बारे में छात्र संगठनों ने प्रशासन से दूसरा विकल्प तलाशने की अपील की थी।

लॉकडाउन के तीसरे चरण के पहले दिन सोमवार को माल गोदाम रोड पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : RohtakCity

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें