फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद से लेकर मुआवजा तक किसान आईडी से मिलेगा : मोनिका

Wed, 07 Jan 2026 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। खाद, बीज व अन्य सुविधाएं जैसे मुआवजा, फसल बीमा, पीएम किसान सम्मान निधि सहित अन्य लाभकारी योजनाएं किसान आईडी से जोड़ी जाएंगी इसलिए किसानों को अपनी आईडी जरूर बनवानी होगी। यह जानकारी कृषि अधिकारियों ने दी। वे गांव फरमाना में किसानों को जागरूक कर रहे थे।
विज्ञापन

कृषि विकास अधिकारी मोनिका पाराशर ने बताया कि सरकार की तरफ से किसानों के हित में किसान आईडी पंजीकरण कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट आईडी से जोड़ना है ताकि सरकार की सभी कृषि योजनाओं और सेवाओं का लाभ उनको मिल सके।
किसान आईडी बनवाने से किसानों को फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज व खाद अनुदान, फसल क्षति मुआवजा, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। हर घर किसान आईडी अभियान केवल एक पंजीकरण प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 02 फरमाना में किसानों को जागरूक करते कृषि अधिकारी स्रोत विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें