फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आधार कार्ड में 14 जून तक मुफ्त मिलेगी ऑनलाइन अपडेशन की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) ने आधार कार्ड में आगामी 14 जून तक मुफ्त ऑनलाइन अपडेशन की सुविधा मुहैया की है। इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर ने जिला के नागरिकों से इस मुफ्त अवसर का लाभ उठाने और अपने आधार को अपडेट रखने की अपील की है। साथ ही निवासियों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की अपील की है। डीसी ने बताया कि जिन नागरिकों ने पिछले आठ से 10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं किया है, उन्हें अपनी पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इस सेवा के लिए आधार सेवा केंद्र पर 50 रुपये देकर लाभ उठाया जा सकता है। यह निवासियों के लिए काफी राहत की बात यह है कि यूआईडीएआई ने तीन महीने की सीमित अवधि के लिए ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेट सेवा के लिए शुल्क माफ कर दिया है। उन्होंने बताया कि आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ माई आधार पोर्टल ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। ऐसे में वह सभी नागरिक जिन्होंने अपना आधार कार्ड पिछले आठ या 10 साल से अपडेट नहीं करवाया है, वह अपना आधार कार्ड अपडेट जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें