मंडी अटेली। अटेली-बहरोड सड़क मार्ग पर फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास के निर्माण कार्य की मांग को लेकर चल रहे संघर्ष समिति का धरना 44वें दिन सामूहिक भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। यहां ऐलान किया गया कि अगर हड़ताल के दौरान किसी भी सदस्य के साथ कोई अनहोनी हुई तो उसकी जिम्मेदार हरियाणा सरकार, रेलवे विभाग व जिला प्रशासन होगा। सामूहिक हड़ताल के पहले दिन डॉ. राजेंद्र प्रसाद, मेनपाल सिंह जांगड़ा, बाबू लाल जांगड़ा व मामचंद शर्मा सर्वसम्मति से धरने पर बैठे। समिति ने यह फैसला किया कि 20 मार्च तक भूख हड़ताल के बावजूद कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो 21 मार्च से आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। धरने के समर्थन में महावीर सिंह, मास्टर सूबे सिंह, विजेंद्र सिंह, राम अवतार, रामकिशन कौशिक, हरिद्वार लाल, घनश्याम, रामानंद, नरेंद्र यादव, आशा खरब, सुमन, मनीषा देवी मौजूद रहे।