रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा की तरफ से गढ़ी बोलनी रोड स्थित श्रीकृष्ण भवन में 22 मार्च रविवार को सुबह 9 से 11 बजे फ्री चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मरीजों को ओपीडी सेवाएं और दवाइयां प्रदान की जाएंगी। शिविर में डॉक्टर पैनल में डॉ. एच. आर. यादव, डॉ. पार्थ यादव, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. कंचन यादव, डॉ. मनीष यादव, डॉ. अजीत यादव उपस्थित रहेंगे। संवाद