02सीटीके22...डोभ गाँव स्थित बालाजी धाम में आयोजित स्वास्थ्य जाँच शिविर में चेकअप करते चिकित्सक
रोहतक। भिवानी रोड स्थित गांव डोभ में बालाजी धाम पर शिविर और भंडारा लगाया गया। धाम के संस्थापक प्रधान पुरुषोत्तम दास बंसल ने बताया कि प्रत्येक रविवार को स्वास्थ्य जांच, संकीर्तन व कढ़ी चावल का भंडारा लगाया जाता है। रविवार को एकादशी पर छोले प्रसाद बांटा गया।
डॉ. दिनेश कुमार ने आंखों के मरीजों की जांच की। डॉ. अशोक रोहिल्ला डोभ ने ब्लड प्रेशर चेकअप किया। स्वास्थ्य जांच के बाद मरीजों को निशुल्क दवा वितरित की। एक्यूप्रेशर के डॉ. अमित जैन और डॉ. अनुज जैन ने कोरियाई मशीनों से मरीजों का इलाज किया। इस मौके पर मुख्य रूप रमेश गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, विनोद गुप्ता, सुभाष गुप्ता, राम अवतार गुप्ता, राकेश गुप्ता, संदीप गुप्ता ड्रम वाले, सुभाष बंसल गोहाना वाले, नरेश सिंगला, पंडित नरेश कौशिक, अमित कौशिक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो