रोहतक। अमर उजाला फाउंडेशन व वैद्य केसरदास सेवा समिति की ओर से रविवार को सर्कुलर रोड के पास निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेडिसिन व नेत्र चिकित्सक हीमोग्लोबिन, शुगर, कोलेस्ट्रॉल जांच निशुल्क करेंगे। इस दौरान निशुल्क आयुर्वेदिक दवाईयां दी जाएंगी। कैंप का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। संवाद