फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी कार्यालय का पीए बनकर शिक्षक लगवाने के नाम पर 10.40 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में पीए होने की बात कहकर एक युवक ने दो महिलाओं को शिक्षक की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 10 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुंदरपुर गांव निवासी प्रदीप राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह काठमंडी निवासी मनीष गोयल को जानता है। मनीष गोयल ने उसे चावला कॉलोनी निवासी अमित से मिलवाया। अमित ने बताया कि वह एसपी कार्यालय रोहतक में पीए की नौकरी करता है। साथ ही पैसे लेकर सरकारी नौकरी लगवाता है। आरोपी ने विज्ञापन दिखाकर उसे पीटीआई लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद उससे दो महिलाओं को पीटीआई लगवाने के नाम पर 10 लाख 40 हजार रुपये ले लिए। यहां तक कि पेपर दिलवाकर देहरादून में ट्रेनिंग भी दिलवा दी। अब नौकरी ज्वाइन नहीं करवा रहा है। पूछने पर आरोपी ने पैसे वापस लेने की बात की, लेकिन पैसे नहीं नहीं दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें