फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कलानौर में डकैती का चौथा आरोपी सैमाण का युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिसंबर की रात को कलानौर बाईपास पर मंदिर के सामने हुई वारदात में चौथे आरोपी सैमाण गांव निवासी योगेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जबकि पहले से गिरफ्तार आरोपी अंकित, खुशवंत उर्फ दुधिया व हरदीप उर्फ रितिक को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अपराध जांच शाखा द्वितीय प्रभारी एसआई नवीन कुमार ने बताया कि सैंपल गांव निवासी बलमत एक दिसंबर की रात को गांव सैंपल जा रहा था। रास्ते में कलानौर बाईपास पर स्थित संतोषी माता के मंदिर में चला गया। जब वापस आया तो गाड़ी के पास चार युवक कनपटी पर पिस्तौल लगाकर कार, 12 हजार रुपये, मोबाइल व अन्य सामान लूटकर भाग गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकित, खुशवंत उर्फ दुधिया व हरदीप उर्फ रितिक को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन सैमाण निवासी योगेश फरार चल रहा था। अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें