रोहतक। पुलिस ने रुड़की गांव में 18 दिन पहले युवक राहुल पर हुए जानलेवा हमले के चौथे आरोपी गौरव को गिरफ्तार किया है। आईएमटी थाने के जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र ने बताया कि रुड़की गांव निवासी राहुल ने 10 जून को शिकायत दी थी कि वह खेत से प्लॉट की ओर जा रहे थे तो गांव के सन्नी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रंजिश के चलते उनको ईंट से मारा था। उसे उपचार के लिए पीजीआई में दाखिल कराया गया था। राहुल की शिकायत पर अब आरोपी गौरव को अब गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले ही तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। ब्यूरो