फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू की चार महिला बॉक्सर इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

Sun, 21 Jan 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एलपीयू फगवाड़ा की ओर से आयोजित इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में एमडीयू की चार महिला बॉक्सर ने जगह बना ली है। टीम के शानदार प्रदर्शन पर खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने खिलाड़ियों को सराहा है।
विज्ञापन

एमडीयू के बॉक्सिंग कोच मनोज मलिक ने बताया कि एमडीयू की हर्षी ने 54 किलो भार वर्ग में एमजीएसयू की सुनीता को हराया। एमडीयू की नीटू ने 57 किलो भार वर्ग में बीपीएसएम की अलीशा को हराया। एमडीयू की खुशी ने 75 किलो भार वर्ग में एमजीएसयू की रीना को हराया। एमडीयू की महक ने 81 किलो से अधिक भारवर्ग में बीएचयू की बोल्ड फातिमा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
एमडीयू के खेल निदेशक ने विजेता खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल जीतने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एमडीयू की आठ महिला बॉक्सर पहले ही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटीज गेम्स के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। अब यूनिवर्सिटी स्तर के खेलों में भी शानदार प्रदर्शन कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें