फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दो घंटे के ब्लाॅकेज के दौरान चार ट्रेन रहीं रद्द, यात्रियों ने किया बसों का रुख

Wed, 09 Aug 2023 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कच्चा बेरी रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बोस्टिंग गार्डर को अंतिम रूप देने का काम जोरो पर है। इसके चलते मंगलवार को दो घंटे के रहे ब्लाॅकेज के दौरान चार ट्रेन रद्द रहीं। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों का रुख करना पड़ा। 19 अगस्त तक यही स्थिति रहेगी। ताकि जल्द से जल्द ब्लाॅकेज काे बहाल कर यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सकें।
विज्ञापन

गार्डर को फाइनल रूप देने के चलते नई दिल्ली से रोहतक आने वाली ट्रेन सिर्फ बहादुरगढ़ तक ही पाई। 14324 रोहतक से नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन सिर्फ बहादुरगढ़ से ही वापस आई। ट्रेन नंबर 04983 रोहतक से पानीपत जाने वाली रद्द रही। ट्रेन नंबर 04975 रोहतक से भिवानी जाने वाली ट्रेन भी रद्द रही। ट्रेन नंबर 04974 भिवानी से रोहतक आने वाली ट्रेन भी रद्द रही। ट्रेन नंबर 12481 दिल्ली से संगरूर को जाने वाली ट्रेन को अस्थल बोहर स्टेशन से वापस भेजा गया। क्रॉसिंग पर गार्डर रखने के बाद होने वाले सर्वे को भी पूरा कर लिया गया है। जिसे बुधवार को रेलवे मुख्यालय बडोदा हाउस भेजा जाएगा। ताकि मौके की फाइनल रिपोर्ट को तैयार करने में आसानी हो सके।
,
छह अगस्त को सांसद ने किया था निरीक्षण
अमृत भारत रेलवे स्टेशन के शिलान्यास के दौरान सांसद अरविंद शर्मा ने बोस्टिंग गार्डर का निरीक्षण भी किया था। उस समय रेलवे इंजीनियर व लोकनिर्माण (पीडब्ल्यूडी) विभाग की टीम मौके पर ही मौजूद रही। यहीं नहीं सांसदों ने वहां पर काम कर रहे श्रमिकों व इंजीनियरों से बातचीत भी की। वहां पर आने वाली समस्याओं व फाइनल टच देने के दौरान मिलने वाली सुविधाएं दिलवाने से संबंधित विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें