फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar News: जिले के चार शिक्षकों को कुरुक्षेत्र में किया गया सम्मानित

Sat, 16 Nov 2024 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
झज्जर। कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में झज्जर के शिक्षकों को सम्मानित करते आयोजक। स्त्रोत
विज्ञापन

झज्जर। कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. निर्मल गुलिया प्रवक्ता अंग्रेजी जिला प्रशिक्षण संस्थान माछरौली, सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षिका कवयित्री विजय लक्ष्मी भारद्वाज, अरुण भटनागर प्राथमिक शिक्षक राजकीय प्राथमिक विद्यालय झज्जर-एक, प्राथमिक शिक्षक पवन कुमार राजकीय मांडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडायन को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


शिक्षा सागर फाउंडेशन द्वारा संचालित भव्य शिक्षक सम्मान समारोह में उपस्थित मनीषियों, बुद्धिजीवी शिक्षकों ने शिक्षा में नवाचार पद्धति के विभिन्न आयामों पर एक संगोष्ठी की।

इस राष्ट्रीयकृत संगोष्ठी में भारत के 22 राज्यों से आए हुए शिक्षकों द्वारा शिक्षा के नवाचार आयामों की पद्धति और नवीन शिक्षा नीति-2020 के संदर्भ में विचार-विनिमय हुआ। कार्यक्रम को निदेशक एनआईटी कुरुक्षेत्र, सीवी रमन्ना रेडीजी, शिक्षा सागर फाउंडेशन भारत के संस्थापक शैलेश प्रजापति, सुरेश राणा संस्थापक शिक्षा सागर फाउंडेशन, सुशीला जांगड़ा ने विचार प्रस्तुत किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें