फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मानक पूरा न करने पर चार स्कूल सील

विज्ञापन
15महम01-भैणी भैरों में मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले स्कूल को सील करती ​शिक्षा विभाग की टीम। सं
विज्ञापन
महम। शिक्षा विभाग ने मानकों पर खरा न उतरने वाले सीसर खास गांव के तीन और भैणी भैरों के एक निजी स्कूल को सील कर दिया है। विभाग द्वारा एक विशेष प्रकार की टीम बनाई गई थी। महम खंड में शिक्षा विभाग ने पहले चरण में ऐसे 14 स्कूलों की पहचान की है, जो बिना किसी वैध मान्यता के नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे थे। इस कड़ी में कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के शिक्षा माफिया में हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की है।
विज्ञापन

टीम की सदस्य संध्या सुमन ने बताया कि भैणी भैरों में एक निजी स्कूल को सील किया गया है। बताया कि उस स्कूल की मान्यता कहीं और की थी, दाखिले व पढ़ाई किसी अन्य स्कूल में कराई जा रही थी। जब टीम निरीक्षण करने पहुंची तो उस स्कूल में छात्र नहीं मिले। जांच में पाया कि छात्रों के दाखिले अन्य स्कूल में किए जा रहे हैं। उस स्कूल को सील किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल ने लोगों से अपील की है कि अपने बच्चों को गैर मान्यता प्राप्त, मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले व अकादमी के नाम चलाए जा रहे अवैध स्कूलों में भेजकर उनका भविष्य खराब न करें। कार्रवाई के दौरान कुछ स्कूल संचालकों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन उनकी एक न चली। टीम सदस्य राजेश नांदल का कहना है कि कुछ अन्य स्कूलों की पहचान की गई है। कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान कक्षाओं को खाली कराने के बाद मुख्य द्वार पर सील लगाई गई है। कार्रवाई के बाद अभिभावकों को भी अवैध रूप से स्कूल चलाए जाने का पता चला है।
विज्ञापन


पांचवीं तक की मान्यता, 12वीं तक की कक्षाएं लगा रहे स्कूल
क्षेत्र में ऐसे काफी स्कूल हैं, जिनके पास पांचवीं कक्षा तक की मान्यता है। वे बारहवीं तक की कक्षाएं लगाकर छात्रों व अभिभावकों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे स्कूलों की संख्या काफी हैं, जो मानकों पर खरा नहीं उतर रहे हैं। इसके बावजूद भी 12वीं कक्षा तक के छात्रों से स्कूल में पढ़ाई के नाम पर मोटी स्कूल वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें