फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरियाणा के चार जंप रोप खिलाड़ी जापान में दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। एशियाई जंप रोप प्रतियोगिता के लिए जंप रोप फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हरियाणा से चार खिलाड़ियों का चयन किया है। प्रतियोगिता का आयोजन जापान के कावासाकी में 23 से 30 जुलाई तक किया गया है। हरियाणा जंप रोप संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. दीपक भारद्वाज ने बताया कि जंप रोप फेडरेशन ऑफ इंडिया ने हरियाणा से चार खिलाड़ियों का चयन किया है। इसमें सहदेव शर्मा, विकास राजपूत, पीयूष व इंडिया टीम के मैनेजर के रूप में ऋतिक आर्य को रोहतक से फूलमाला पहनाकर प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। इस मौके पर श्रीमद् जगतगुरु शंकराचार्य ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. गोपाल कृष्ण, जय लाइन हॉस्पिटल के निर्देशक आजाद बुधवार, ठेकेदार सोनू , हरियाणा जंप रोप के संस्थापक बीर सिंह आर्य, देवेंद्र चौहान, सुमन राठी, विकास किरार व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें