फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चार घायल अभी आईसीयू में भर्ती, भिवानी के सूरज का भी हुआ ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। गैंगवार के चलते चरखी दादरी में थाने के बाहर एक दिन पहले हुई फायरिंग में घायल पांच युवकों की हालत स्थिर बनी हुई है। खेड़ी साध स्थित निजी अस्पताल कायनोस में दाखिल घायल भिवानी जिले के गांव मानहेरू गांव निवासी सूरज का भी शुक्रवार सुबह ऑपरेशन किया गया। वह ऑपरेशन के बाद से चरखी दादरी के गांव फतेहगढ़ निवासी अमित, मानकावास निवासी अंकित व महेंद्रगढ़ के गांव खेड़ी राणा निवासी कृष्ण के साथ आईसीयू में ही दाखिल हैं।
विज्ञापन

तीनों का एक दिन पहले ऑपरेशन हो गया था। वहीं, भिवानी जिले के गांव धराणा निवासी अंकित पैर में छर्रे लगने से घायल हालत में वार्ड में दाखिल हैं। पांचों घायलों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं, वीरवार को ही हिसार के टोकस गांव निवासी कीर्तिमान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें