फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: धोखाधड़ी की चार वारदातें...मोबाइल फोन हैंग किया तो किसी को परिचित बनकर ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। साइबर ठगों ने धोखाधड़ी की चार वारदातें अंजाम दी हैं। दो का मोबाइल फोन हैंग कर पैसे निकाले तो तीसरे व्यक्ति का लिंक भेजकर और चौथे को परिचित बनकर ठगा है। इस संबंध में आईएमटी, अर्बन एस्टेट व सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैं।
...
केस-एक : बलियाना के युवक के कट गए साढ़े 43 हजार
बलियाना निवासी प्रदीप ने दी शिकायत में बताया कि 27 दिसंबर को उसके पास व्हाट्स एप पर एक लिंक आया। इस पर क्लिक करते ही मोबाइल फोन हैंग हो गया। अगले दिन बैंक खाते की जांच की तो अकाउंट से 43,500 रुपये कटे मिले।
विज्ञापन

..........
केस-दो : वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर 93,000 रुपये निकाले
शहर के साथ लगते गांव खेड़ी साध की महिला पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 नवंबर को टेलीग्राम पर उसे वर्क फ्रॉम होम का मैसेज मिला। जैसे ही उसने क्लिक किया तो मोबाइल फोन हैंग हो गया। दो घंटे बाद फोन ठीक करके जांच की तो खाते से 93,000 रुपये निकले मिले।
...................
केस-तीन : युवक से बैंककर्मी बनकर 91 हजार रुपये ठगे
गढ़ी बोहर निवासी प्रमोद नांदल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार दिसंबर को उसके पास एक कॉल आई। कहा कि वह बैंक से बोल रहा है। क्रेडिट कार्ड का ऑनलाइन ब्योरा भरना होगा। उसने जैसे लिंक पर क्लिक करके क्रेडिट कार्ड की डिटेल भरी तो खाते से 91,115 रुपये कट गए।
विज्ञापन

..................
केस-चार : मथुरा से पंडित बनकर ठगे साढ़े 99 हजार
इंद्रा कॉलोनी निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करते हैं। 13 दिसंबर को उसके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। कहा कि वह मथुरा से वही पंडित बोल रहा है जिसने एक माह पहले घर पर कथा करवाई थी। उसके बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसे अस्पताल के खाते में पैसे जमा कराने हैं लेकिन गूगल पे नहीं चल रहा है। वह किसी से आपके खाते में पैसे भिजवा देता है। बाद में उसे अस्पताल के खाते में डाल देना। इसके बाद 79500 व 99500 रुपये जमा कराने के दो फर्जी मैसेज भेजे। उसने झांसे में आकर 99,500 रुपये भेज दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें