फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हार्दिक राठी की मौत के चार दिन बाद भी जांच शुरू नहीं

Sun, 30 Nov 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक राठी की मौत के बाद से लाखनमाजरा के खेल परिसर सूने पड़े हैं। खिलाड़ी अब तक सदमे हैं, इसीलिए वे मैदान खेलने नहीं उतर रहे हैं। इधर, प्रशासन की ओर से शनिवार को भी कोई हार्दिक के परिवार से मिलने नहीं पहुंचा। हादसे के चार दिन बाद भी मामले की जांच शुरू नहीं हुई है।
शनिवार को भी लाखनमाजरा के खेल मैदानों पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां खिलाड़ी नहीं पहुंचे। हार्दिक की बास्केटबॉल पोल गिरने से हुई मौके बाद से खिलाड़ी शोक में हैं। इसके चलते खेल गतिविधियां पूरी तरह बंद हैं। इस मामले में जिला प्रशासन की जांच भी शुरू नहीं हुई है। खिलाड़ियों ने बताया कि अब तक कोई अधिकारी पीड़ित परिवार का दर्द साझा करने नहीं आया है। इससे सभी आहत हैं। जांच कब शुरू होगी और कार्रवाई कब होगी पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के भाई बिल्लू हुड्डा शनिवार को हार्दिक के घर पहुंचे। इन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया। हार्दिक के पिता संदीप की पांच लाख रुपये के बजाय गांव में इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग पर सरकार की ओर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें