फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश से आए 918 यात्रियों में चार कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में विदेश से आने वाले 918 यात्रियों में से अब तक चार में कोरोना संक्रमण मिला है। इसमें से दो यात्री कनाडा से हैं तो एक-एक स्विट्जरलैंड व बेल्जियम से हैं। इसमें से स्विट्जरलैंड से आई मरीज को ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई थी, हालांकि रिपोर्ट आने तक मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में हाई रिस्क व अन्य देशों से यात्रियों का आना जारी है। कई यात्री वापस भी जा चुके हैं। इसमें से अभी तक चार यात्रियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। ये सभी अपने देशों से निगेटिव चले थे और हमारे यहां आकर इनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी जिले में दो कनाडा से आए यात्री व एक बेल्जियम से आया यात्री कोरोना संक्रमित है। इन तीनों मरीजों के सैंपल जांच के लिए दिल्ली प्रयोगशाला भेजे गए हैं। यहां इन मरीजों के सैंपल की जीन सिक्वेंसिंग कर वैरिएंट का पता लगाया जाएगा।
विदेश से आ रहे यात्रियों को होम आइसोलेशन जरूरी
विदेश से आ रहे यात्रियों के लिए होम आइसोलेशन जरूरी है। ये नागरिक बगैर आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आए और अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा किए बाहर खुले में नहीं घूम सकते। यदि ये यात्री ऐसा करते हैं तो इन पर प्रशासन कार्रवाई कर सकता है।
विज्ञापन

विदेश से आने वाले चार मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसमें से एक मरीज ठीक हो चुका है। अन्य तीन होम आइसोलेशन में हैं। इनके परिवार वालों के भी सैंपल जांच करवाए गए हैं और सभी ठीक हैं। विभाग की टीम इनकी जांच के लिए होम विजिट करती है। यदि कोई होम आइसोलेशन की शर्तों को तोड़ता है तो उसकी शिकायत प्रशासन को की जा सकती है।
विज्ञापन

- डॉ. तरूण मधुर, हेल्थ मैनेजर, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें