फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्कूल के चार बच्चों ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 04 Feb 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर- 4 स्थित मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने जिलास्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें अंडर-11 वर्ग में विदुषी, तृषा ने स्वर्ण पदक और प्रतीक ने छठा स्थान प्राप्त किया। अंडर-13 वर्ग में संभव ने रजत पदक और अंश राठी ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उपायुक्त व अध्यक्ष मॉडल एजुकेशन सोसाइटी अजय कुमार और वाइस प्रेसिडेंट राम अवतार गुप्ता ने छात्रों की उपलब्धि पर शुभकामना संदेश भेजा। सचिव राजेश कुमार सहगल ने विद्यार्थियों को भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रोत्साहित करते हुए संदेश भेजा। प्राचार्या रितु मदान व उप प्राचार्या राजेश नांदल ने विद्यालय पहुंचने पर बच्चों का स्वागत किया और डीपीई आशा जांगड़ा को बधाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें