महम। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मदीना की छात्राओं को मुख्यमंत्री की चलाई गई हरियाणा छात्र परिवहन योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। शनिवार को स्कूल प्राचार्य अनुज मलिक, एसएमसी सदस्य दीपक दांगी व स्टाफ सदस्यों ने हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया गया।
प्राचार्य ने बताया कि स्कूल में दो गाड़ियां लगाई गई हैं। ये एक किलोमीटर से अधिक की दूरी से आने वाली छात्राओं को लाने ले जाने का काम करेंगी। इसके अलावा स्कूल में छात्रों को एनएसएस कैंप के दूसरे दिन पर्यावरण संरक्षण व अंग्रेजी वार्तालाप के गुर सिखाए। कार्यक्रम को स्टाफ सदस्य सुशील कुमार, नीलम व सोनिया ने सफल बनाने में अहम भूमिका अदा की।