फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: करौंथा के युवक पर जानलेवा हमले के आरोप में चार गिरफ्तार, दो रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। करौंथा गांव के युवक दिल्ली बाईपास पर पेट्रोल पंप के सामने डंडों से जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी करौंथा गांव निवासी आशीष व अंकुश, विजय नगर निवासी सचिन व जनता कॉलोनी निवासी हिमांशु से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पीजीआई थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि करौथा निवासी हिमांशु ने शिकायत दी थी कि 25 अप्रैल को अपनी कार से सुनारिया से रोहतक की तरफ आ रहा था। रुपया चौक से पहले एक सफेद रंग की कार से चार-पांच युवक उसका पीछा करने लगे और कार रुकवाने का प्रयास किया। उसने कार नहीं रोकी और दिल्ली बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास कट से कार को मोड़ने लगा। तभी आरोपी आशीष, अंकुश. हिमांशु, मानिक व अन्य युवक कार में सवार होकर आए और उसके ऊपर हमला कर दिया। न केवल उसकी कार के शीशे तोड़ दिए, बल्कि नीचे उतारकर डंडों से वार किए। हिमांशु के सिर व मुंह पर काफी चोटें आईं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आशीष, अंकुश, सचिन व हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हिमांशु पर जानलेवा हमला किया है। आरोपी सचिन व आशीष को अदालत के आदेश पर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी अंकुश व हिमांशु को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें