फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पहले दिन एक भी प्रत्याशी नहीं आया, अरविंद 3 मई, दीपेंद्र 4 मई को करेंगे नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर पहले दिन सोमवार को एक भी प्रत्याशी नामांकन करने नहीं आया। भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा को मुख्यमंत्री नायब सैनी 3 मई को नामांकन दाखिल करवाएंगे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा 4 मई को नामांकन करेंगे। वहीं, एसयूसीआई कम्युनिस्ट पार्टी के जयकरण मांडोठी मंगलवार को फार्म भरेंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से डीसी की कोर्ट रूम को नामांकन केंद्र बनाया गया है। डीसी अजय कुमार के साथ-साथ एसडीएम आशीष कुमार, निगम के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह के अलावा एचसीएस महेश कुमार व सीटीएम अंकित भी ड्यूटी लगी हुई है। नामांकन केंद्र के अंदर दाखिल के लिए फाॅर्म को तीन स्तर पर चेक किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। डीसी कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात रहा।
फाॅर्म 26 भरकर देना होगा उम्मीदवार को
डीसी अजय कुमार ने बताया कि नामांकन पत्र के साथ फाॅर्म 26 भी भरकर देना होगा। फाॅर्म में उम्मीदवार को अपनी व्यक्तिगत जानकारी देनी होगी। 100 मीटर की परिधि में केवल तीन वाहन आ सकते हैं। नामांकन के समय केवल चार व्यक्ति कार्यालय में प्रवेश करें।
विज्ञापन

लोकसभा की छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी एसयूसीआई
एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) के जिला सचिव अनूप सिंह ने बताया कि पार्टी लोकसभा चुनाव में हरियाणा में छह उम्मीदवार उतारेगी। गुरुग्राम से श्रवण कुमार गुप्ता, भिवानी-महेंद्रगढ़ से रोहतास सैनी, रोहतक से जयकरण मांडोठी, हिसार से विजेंद्र सिंह, सोनीपत से बलवीर सिंह एवं कुरुक्षेत्र से ओमप्रकाश शास्त्री का नाम सूची में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें