फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 2 लाख रुपये ठगने और ट्राॅली चोरी के चार आरोपी जेल भेजे

Thu, 25 Apr 2024 03:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने थाना अर्बन एस्टेट निवासी महिला से दो लाख रुपये ठगने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने अदालत में पीडितों के पक्ष में दो लाख रुपये व दोनों ट्राली की सुपरदारी करने की दरखास्त दी। अदालत ने दरखास्त मंजूर कर दोनों पीडितों के पक्ष में रुपये व ट्राली की सुपरदारी के आदेश दिए। इसके चलते पुलिस ने तुरंत प्रभाव से पीडितों को उनकी नकदी व ट्राॅली उन्हें सौंप दी।
प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक रतनलाल ने बताया कि सेक्टर-1 निवासी अंजलि ने शिकायत दी थी। 19 जून 2023 को अंजलि से युवराज नामक युवक ने कहा कि ट्रेडिंग इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में रुपये इनवेस्ट करने के बाद करीब एक माह बाद 3 लाख 35 हजार रुपये वापस मिल जाएंगे। उसने युवराज की बातों मे आकर दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। एक महीने बाद अंजलि ने फोन किया तो युवक ने पैसे देने से मना कर दिया। इस मामले में जांच करते हुए 16 अप्रैल को आरोपी शास्त्री कॉलोनी विजयनगर निवासी युवराज को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इधर, प्रभारी थाना सदर निरीक्षक मुरारी लाल ने बताया कि किलोई निवासी जयसिंह ने ट्राॅली चोरी की शिकायत दर्ज कराई। इसकी जांच में सामने आया कि 17 अप्रैल की रात अपनी व अपने भतीजे की ट्राॅली घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह उसे ट्रॉली चोरी होने पता लगा। केस की जांच में 22 अप्रैल को आरोपी पंकज उर्फ मोनू, विकास व लूरज को गिरफ्तार किया गया। इनसे चाेरी की गई ट्राॅली व वारदात में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें