फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: देह व्यापार केस में होटल संचालक सहित चार आरोपी कोर्ट में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। शहर के पालिका बाजार के नजदीक गली में स्थित एवरी डे होटल से देह व्यापार करवाने के आरोप में गिरफ्तार संचालक गौरव सहित चारों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया।
एएसपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आर्य नगर एरिया में स्थित होटल में देह व्यापार का धंधा करवाया जा रहा है। इसके लिए यूपी व दिल्ली से महिलाएं रोहतक लाई गई थीं। पुलिस ने फर्जी ग्राहक बनाकर होटल के अंदर भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदेश के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर चार महिलाओं व चार युवकों को काबू किया था। उनसे 22,560 की नकदी मिली थी। पुलिस नेअनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें