फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: चोरी की दो वारदातों में चार आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने पीजीआईएमएस इलाके से चोरी हुई बाइक की वारदात मे शामिल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी थाना पीजीआईएमएस निरीक्षक शमशेर ने बताया कि गांव घुसकानी निवासी संदीप की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। बीते वर्ष 16 अगस्त को रात करीब 8 बजे संदीप ने अपनी बाइक यूजी ब्वॉयज हॉस्टल पीजीआईएमएस की पार्किंग मे खडी की थी। अगले दिन सुबह बाइक गायब मिली। वीरवार को आरोपी विनय निवासी अजायब रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


उधर, प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि रूप नगर निवासी नवीन की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में नवीन ने घर में बिजली की दुकान कर रखी है। बीते वर्ष 22 सितंबर को नवीन का बेटा चिराग दुकान के अंदर बैठा हुआ था। तभी दो अज्ञात युवक आए और सेल मांगा। चिराग सेल लेने अंदर गया इतने में चार्जिंग मे लगे फोन लेकर मौके से फरार हो गए। वीरवार को आरोपी सतपाल उर्फ आलू संजय कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें