फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाट कॉलेज ने सांपला राजकीय महाविद्यालय को हराया

Sat, 13 Jan 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
12सीटीके51..-जाट कॉलेज में हैंडबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में के मौजूद ​खिलाड़ी। स्रोत:कॉलेज
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय के खेल मैदान में तीन दिवसीय इंटर कॉलेज पुरुष व महिला वर्ग की हैंडबॉल चैंपियनशिप का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में जाट कॉलेज ने राजकीय महाविद्यालय सांपला को 31-21 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। महिला वर्ग की हैंडबॉल चैंपियनशिप में जाट कॉलेज और किशोरी कन्या महाविद्यालय की टीम के बीच मैच हुआ। जिसमें किशोरी कन्या महाविद्यालय की टीम ने जीत हासिल की। जाट कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुखबीर सिंह सिंधु ने बताया कि आज शनिवार को जाट कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय महम के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। वहीं, महिला वर्ग में किशोरी कन्या महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय महम के बीच मुकाबला होगा। इस दौरान डॉ. नीतेश लठवाल, डॉ. मनीष हुड्डा, डॉ. वरुण मलिक, डॉ. मनीषा सैनी, डॉ. सुमन, डॉ मनीष हुड्डा, डॉ. कुसुम, अमित मलिक, राजेश जाखड़, प्रीतपाल कादियान, डॉ. जयपाल, डॉ. विशाल, डॉ. प्रदीप भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें