आरोपी जसिया-धामड़ रोड पर कोठरे के पास शुक्रवार सुबह योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान साहिल के पैर में गोली लगी, जबकि बाकी चार साथियों को पुलिस ने काबू कर लिया।
रोहतक में पुलिस मुठभेड़ के बाद काबू किए गए चार आरोपियों ने पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि झज्जर निवासी अक्षय, जो वर्तमान में विदेश में बैठकर गैंग चला रहा है, ने झज्जर जेल में बंद नरेश उर्फ सेठी को एक कपड़ा व्यापारी की दुकान के बाहर फायरिंग करने का टारगेट दिया था।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, नरेश उर्फ सेठी ने करीब ढाई माह पहले हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हुए सांपला निवासी साहिल को यह काम सौंपा। इसके बाद साहिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की योजना बनाई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी जसिया-धामड़ रोड पर कोठरे के पास शुक्रवार सुबह योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर मुठभेड़ शुरू कर दी। मुठभेड़ के दौरान साहिल के पैर में गोली लगी, जबकि बाकी चार साथियों को पुलिस ने काबू कर लिया। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस, अन्य हथियार और एक कार बरामद की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है क्योंकि गिरोह के तार विदेश में बैठे अक्षय और जेल में बंद नरेश उर्फ सेठी तक जुड़े हैं। फिलहाल पुलिस गैंग के नेटवर्क और वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटी है।