बेरी। लड़ाई-झगड़ा में चोटें मारने के मामले में थाना दुजाना की पुलिस टीम ने चार आरोपियों को काबू किया। थाना दुजाना प्रबंधक उप निरीक्षक अंकित ने बताया कि अनिल निवासी खातीवास ने बताया कि उसके ही गांव के दीपक, रोहित, योगेश व नरेश ने मंदिर के पास उसे रोक लिया और उसके साथ मार-पिटाई करते हुए उसके पैर में जेली मारी। शोर मचाया तो अन्य व्यक्ति वहां पर आ गए। उनको आता देखकर वे उसे जान से मारने की धमकी देकर मौका से फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान योगेश, नरेश, अमित व दीपक चारों निवासी खातीवास जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से एक जेली व एक डंडा बरामद किया गया। संवाद