फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डॉ. आंबेडकर भवन का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग

Sat, 13 Jul 2024 06:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। एडीसी सलोनी शर्मा ने शुक्रवार को नागरिकों की शिकायतों को सुना। शिविर में 44 शिकायतें दर्ज हुईं। नीलाहेड़ी गांव निवासी रामधारी ने मनरेगा के तहत फर्जी कार्य दिखाने के मामले की जांच करवाने की मांग की। एडीसी ने डीडीपीओ को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

झज्जर निवासी जलकरण व कृष्ण कुमार ने टाउन पार्क के खराब स्थिति की शिकायत की। पार्क के रखरखाव की मांग रखी। इसके अलावा बुपनिया गांव की पंचायत द्वारा डॉ. आंबेडकर भवन का निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग रखी। गोरिया गांव निवासी गीता देवी ने कहा कि उसने सरसों की फसल बेची थी, जिसका भुगतान अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। कालीयावास गांव निवासी राजबीर ने पीएम किसान योजना में शामिल होने के लिए प्रार्थना की। एडीसी ने सभी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें