रोहतक। पुलिस ने वीरवार को 16 लाख से ज्यादा की ठगी करने के चार और आरोपियों भिवानी निवासी राजसूर्या, साहिल और अजय, राहुल को गिरफ्तार किया है। नौ माह पहले गांव खिड़वाली निवासी अमित से घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। चारों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, अमित ने शिकायत में बताया था कि उनके पास 30 अक्तूबर 2025 को टेलीग्राम पर मैसेज आया था। घर बैठे पैसे कमाने का उनको ऑफर दिया गया था। इसमें कंपनी के प्रोडक्ट का प्रमोशन करना था।
28 प्रोडक्ट का फीडबैक पूरा करने पर कमीशन के तौर पर 700 से 2500 रुपये मिलेंगे जिसके बाद उन्होंने उनके पास लिंक भेजा। इसे खोलते ही खाते से 16,40,724 रुपये की ठगी हो गई। संवाद