फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 29 को होगी बुनियाद लेवल-तीन की परीक्षा

Sun, 28 Apr 2024 04:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले के जिन विद्यार्थियों ने बुनियादी लेवल दो की परीक्षा पास की थी, वह विद्यार्थी अब 29 अप्रैल को बुनियाद लेवल तीन की परीक्षा देंगे। इसमें जिले भर से दूसरे लेवल की परीक्षा पास करने वाले 219 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

इन विद्यार्थियों का चयन बुनियाद केंद्रों पर पढ़ाई के लिए इस परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम के माध्यम से किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में होगा। शिक्षा विभाग ने बुनियाद कार्यक्रम के तहत लेवल वन और दो की परीक्षा ली थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों का चयन बुनियाद केंद्रों के लिए किया जाएगा। जिले में भी बुनियाद केंद्र चल रहे हैं। जहां विद्यार्थी नौंवी और दसवीं की पढ़ाई करेंगे। साथ ही जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए तैयारी करेंगे। एक ओर जहां जेईई व नीट की तैयारी के लिए विद्यार्थी निजी संस्थानों में लाखों रुपये देते हैं, वहीं शिक्षा विभाग बुनियाद मिशन और सुपर 100 कार्यक्रम के माध्यम से राजकीय स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। बुनियाद कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों को जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए तैयार किया जाता है। इसी तरह सुपर-100 में विद्यार्थी दो परीक्षाएं उत्तीर्ण कर जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण लेता है। साथ ही उसको कक्षा 11वीं और 12वीं में निशुल्क पढ़ाई करवाई जाती है।

सुपर-100 का शेड्यूल जारी
शिक्षा विभाग ने सुपर-100 के दूसरे चरण की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत विद्यार्थियों को अलग-अलग बैच में कुरुक्षेत्र में सुपर-100 कैंपस गांव बारना में बुलाया गया है। जहां विद्यार्थियों को तीन दिन के लिए रहना होगा। विद्यार्थियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था विकल्प संस्थान द्वारा की जाएगी। पहले बैच में झज्जर के 65 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। यह परीक्षा 28 से 30 अप्रैल तक होगी। परीक्षा पास करने पर विद्यार्थियों का दो वर्ष के लिए सुपर-100 कैंपस में चयन होगा। उन्हें निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें