फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा 28 को, दो स्कूलों में बनाए केंद्र

Thu, 23 Jan 2025 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सभी जिलों में मिशन बुनियाद कार्यक्रम के तहत 28 जनवरी को लेवल-2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जिलास्तर की है। इसके लिए जिले के दो स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

पीएमश्री शहीद कैप्टन दीपक शर्मा स्कूल मॉडल टाउन व गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी रोड में परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिन विद्यार्थियों ने लेवल एक की परीक्षा पास की थी, वे लेवल-2 की परीक्षा में शामिल होंगे। लेवल एक की परीक्षा में जिले के 543 विद्यार्थियों ने पास की थी।
मिशन बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय की तरफ से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। दो घंटे की परीक्षा में विद्यार्थियों को एक घंटे पहले पहुंचना होगा। देरी से आने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त समय नहीं दिया जाएगा। विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड या अन्य किसी पहचान पत्र की फोटो प्रति लेकर आनी होगा। लेवल एक की परीक्षा में जिले के 1418 विद्यार्थियों ने दी थी, लेकिन सिर्फ 543 विद्यार्थी ही पास हुए। इनमें 301 लड़कियों ने व 242 लड़कों ने परीक्षा पास की। लेवल-2 बुनियाद परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी 11 फरवरी को होने वाली राज्यस्तरीय परीक्षा में भाग ले सकेंगे। इसका परिणाम 20 मार्च को घोषित होगा।
विज्ञापन

-

बुनियाद लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले के दो स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन


- समीर मान, जिला गणित विशेषज्ञ, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें