फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कोल्ड ड्रिंक्स की आड़ में शराब बेचता मिला, मामला दर्ज

Mon, 10 Jul 2023 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। हांसी नेशनल हाईवे पर कोल्ड ड्रिंक्स की आड़ में शराब बेचने का मामला सामने आया है। दुकान पर छापा मारकर शराब सहित आरोपी को काबू कर लिया गया है। आरोपी की पहचान भैणी महाराजपुर निवासी संदीप के रूप में की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निजी स्कूल के सामने मेन रोड पर बनी एक दुकान में कोल्ड ड्रिंक्स व नमकीन के नाम पर शराब बेची जा रही थी। दुकान पर छापा मारा गया तो देसी शराब कह 11 बोतल, 9 अध्धे , 16 पव्वे, 6 बीयर की बोतल के अलावा अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है। शराब बेचने का आरोपी किसी प्रकार का लाइसेंस आदि पेश नहीं कर सका। आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक प्रदीप कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें