संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय की दो पूर्व छात्राओं दिव्या और प्रख्या ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास कर कॉलेज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों ने छात्रों को सलाह दी कि वे खुद पर संदेह न करें, नियमित अभ्यास करें और अपनी तैयारी का लगातार विश्लेषण करते रहें।
शनिवार को महाविद्यालय में दोनों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सांगवान ने की।
समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके बाद दोनों छात्राओं को मंच पर बुलाकर पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। दिव्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर भूगोल की छात्रा रही हैं जबकि प्रख्या ने यहां से बीएससी की पढ़ाई की है।
20-प्रख्या।