हरियाणा के रोहतक में लोकसभा चुनाव में माहौल गर्माता जा रहा है। महम चौबीसी के एक गांव के पूर्व सरपंच ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर कहा कि उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉॅ. अरविंद शर्मा का कोई विरोध नहीं किया। इसके बावजूद उसका फोटो फेसबुक से उठाकर मीडिया के सामने सार्वजनिक किया गया। अगर भाजपा प्रत्याशी ने माफी नहीं मांगी तो वह कानूनी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
सांसद ने गुरुवार को मीडिया के सामने दिखाए थे फोटो
रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा ने वीरवार को मीडिया के सामने कहा था कि बड़ाली गांव में उनका विरोध कांग्रेस नेताओं के इशारे पर किया गया। कांग्रेस नेता चुनाव में अराजकता फैलाना चाहते हैं। विरोध करने वालों के फोटो कांग्रेस नेताओं के साथ साफ दिखाई दे रहे हैं।