फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी पूर्व सरपंच ने चार महीने पहले दिखाई थी पड़ोसी को पिस्तौल : पीडि़त

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर बरोदा गांव के पास सहायक स्टोर मैनेजर प्रल्हाद की गोली मारकर हत्या के आरोपी पूर्व सरपंच रामचंद्र हुड्डा पर चार महीने पहले अपने पड़ोसी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा था। पीड़ित भूदेव का कहना है कि उसने मॉडल टाउन पुलिस चौकी से लेकर पुलिस अधीक्षक तक शिकायत दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


भूदेव के अनुसार, 21 अगस्त की सुबह करीब 7:40 बजे गली में कार खड़ी करने को लेकर उनकी रामचंद्र हुड्डा से कहासुनी हो गई थी। उन्होंने अपनी कार पहले ही आगे कर दी थी। इसके बावजूद रामचंद्र ने उन्हें गालियां दीं। आरोप है कि इसी दौरान रामचंद्र ने घर की पहली मंजिल से पिस्तौल निकालकर दिखाई और गोली मारने की धमकी दी। घटना के तुरंत बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी थी।

इसके बाद मॉडल टाउन पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दी जिसे 23 अगस्त को शिकायत रजिस्टर में दर्ज किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया। भूदेव का दावा है कि पूछताछ के दौरान रामचंद्र ने पुलिस के सामने पिस्तौल दिखाने और धमकी देने की बात भी स्वीकार की थी। इसके बावजूद करीब 25 दिन तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


भूदेव ने सवाल उठाया कि अगर उनकी शिकायत पर समय रहते कार्रवाई होती तो शायद बुधवार को प्रल्हाद की हत्या की वारदात को रोका जा सकता था। उन्होंने यह भी सवाल किया कि रामचंद्र को पिस्तौल का लाइसेंस किन आधारों पर जारी किया गया था।
विज्ञापन




थाना प्रभारी बोले-सीसीटीवी फुटेज में नहीं मिला झगड़ा

कार खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी की शिकायत आई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की लेकिन सीसीटीवी या अन्य साक्ष्य नहीं मिले।

विक्रम, थाना प्रभारी, सिविल लाइन

मामला जानकारी में आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। अगर किसी ने लापरवाही बरती तो विभागीय जांच कराई जाएगी।

गौरव राजपुरोहित, एसपी, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें