रेवाड़ी। मिलन समारोह में भाग लेते पूर्व नौसैनिक। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भारतीय नौ सेना के 2006 बैच के पूर्व सैनिकों का मिलन समारोह सोमवार को एक निजी होटल में आयोजित किया गया। इसमें पूर्व सैनिकों ने अपने सेवा काल को याद किया। पूर्व सैनिक आशीष शर्मा ने बताया कि इस बार यह कार्यक्रम रेवाड़ी में किया गया। पिछले वर्ष कार्यक्रम रोहतक में किया गया था। इस आयोजन का उद्देश्य पूर्व सैनिकों के बीच आपसी सहयोग को बढ़ाना और अनुभवों को सांझा करना था। इस अवसर पर हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों से 2006 बैच के सेवानिवृत्त नौ सैनिक शामिल हुए एवं देश सेवा में साथ बिताए गए पलों को याद किया। पूर्व सैनिकों को उपहार दिए गए। इस अवसर पर राजेश कादियान, प्रवीण, जगदीप, कमल जांगड़ा, अरविंद, इंद्रजीत उपस्थित रहे।