फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विष्णु हत्याकांड में पूर्व विधायक नहीं हुए अदालत में पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर के विष्णु हत्याकांड में एएसजे कपिल राठी की अदालत में बुधवार को सुनवाई हुई। केस में आरोपी महम के पूर्व विधायक बाली पहलवान अदालत में पेश नहीं हो सके। उनके वकील ने पेशी से छुट्टी की अर्जी दी। अब केस में 25 सितंबर को बहस होगी।
विज्ञापन

बसाना गांव के पूर्व सरपंच सीताराम राठी ने 2011 में कलानौर थाने में केस दर्ज कराया था। आरोप था कि महम के पूर्व विधायक बलबीर सिंह उर्फ बाली पहलवान साथियों के साथ कलानौर की अनाज मंडी पहुंचे और झगड़ा होने पर उनके साले व निगाना गांव निवासी विष्णु को गोली मार दी। इससे विष्णु की मौत हो गई।
विज्ञापन

आरोपी पूर्व विधायक ने तत्कालीन आईजी वी. कामराजा के कार्यालय में कई दिन बाद समर्पण किया था। तभी से जिला अदालत में केस चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें