फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पूर्व मंत्री ग्रोवर ने ट्रेन में भजन गाते हांसी तक किया सफर

Sat, 17 Feb 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने शुक्रवार को शुरू हुई रोहतक-महम-हांसी ट्रेन में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ टिकट लेकर सफर किया। इस दौरान वह कार्यकर्ताओं के साथ भजन गाते झूमते नजर आए। पूर्व मंत्री का मोखरा, खरकड़ा, महम, मुंढाल, हांसी रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा रोहतक महम हांसी रेलवे लाइन शुरू होने से इस पूरे इलाके में विकास की रफ्तार तेज होगी। केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा की मनोहर सरकार जो काम शुरू करती है, उसे धरातल पर उतार कर जनता को समर्पित करने का काम भी करती है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अशोक सहगल, मंडल अध्यक्ष जय भगवान जांगड़ा, राजेश लुम्बा, साहिल मग्गू, सुभाष शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रोहतक से 48 यात्रियों ने टिकट खरीद ट्रेन में किया सफर
रोहतक। नई ट्रेन से पहले दिन रोहतक स्टेशन से कुल 48 यात्रियों ने टिकट खरीदकर सफर किया। इनमें महम के लिए कुल 16 यात्रियों ने टिकट लिया। ट्रेन नंबर 04489 रोहतक से सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर चलकर 11 बजकर 20 मिनट पर हांसी पहुंचेगी। करीब 30 मिनट बाद यही ट्रेन 11 बजकर 50 मिनट पर हांसी से चलकर दोपहर डेढ़ बजे रोहतक पहुंचेगी। एक ट्रेन रात साढ़े दस बजे रोहतक से चलकर रात 12 बजकर 10 मिनट पर हांसी पहुंचेगी। इस ट्रेन का नंबर 04487 होगा। यह ट्रेन रात 12 बजकर 50 मिनट पर चलकर ढाई बजे रोहतक पहुंचेगी। यह ट्रेन 16 कार डेमू होगी।
विज्ञापन

यह होगा किराया
गढ़ी, सोरखी, महम, मुंढाल, बल्हारा हाल्ट व खरकड़ा रेलवे स्टेशन तक का किराया 30 रुपये होगा। मोखरा, मदीना, शहीद रामफल बल्हारा हाल्ट का किराया 35 रुपये तय किया गया है। डोभ भाली के 40, रोहतक से हांसी तक का 45 रुपये किराया लगेगा। ट्रेन रेलवे स्टेशनों पर दो मिनट व हाल्ट पर एक मिनट के लिए ठहरेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें